चंदौली, फरवरी 22 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। इससे घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पांच की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदौली से सवारी लेकर ऑटो चालक सैयदराजा की तरह जा रहा था। इस बीच नवीन मंडी के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई। इसके चलते आटो खड़े ट्रक में भिड़ गई। इससे ऑटो में सवार दुर्गावती निवासी अशोक राम 35 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैमूर निवासी विजय कुमार, दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.