धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। हिक्की गजट दिवस पर गुरुवार को बीबीएमकेयू मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय डिजिटल सुनामी में अखबारों का अंत या नई शुरुआत, में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखी। विद्यार्थियों ने डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और प्रिंट मीडिया की बदलती भूमिका पर तार्किक एवं प्रभावशाली वक्तव्य दिए। अनिमेष कुमार को प्रथम, अंजलि चक्रवर्ती को द्वितीय तथा राज आर्यन शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अमूल्य सुमन बेक ने की। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ विकास चंद्र, हर्षित कच्छप, स्कॉलर अंजलि कुमारी मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.