गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष की प्रत्याशी अनिता दत्त ने शनिवार को झामुमो से त्यागपत्र दे दिया। उक्त बाबत उन्होंने सोशल मीडिया पर त्यागपत्र जिलाध्यक्ष के नाम से पत्र जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि वह अब पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। जिलाध्यक्ष शंभू राम ने बताया कि एक महीना पहले ही इस्तीफा दिया था। उसे मंजूर नहीं किया। उन्होंने बताया कि वह केंद्रीय समिति के सदस्य हैं। उक्त नाते उन्हें केंद्रीय समिति में इस्तीफा पत्र देने के लिए कहा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...