मुरादाबाद, जनवरी 8 -- कुन्दरकी पुलिस ने अनिकेत शर्मा हत्याकांड में शामिल आरोपी विजयपाल सिंह(71) जनपद बदायूं को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 16 नवंबर 2025 को बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या थाना कुन्दरकी क्षेत्र के जैतपुर-मोहनपुर इलाके में की गई थी। हत्या के पीछे अनिकेत के नाम कराए गए बीमे की रकम हड़पने की साजिश सामने आई। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड में शामिल आरोपी पिता और मामले के मास्टरमाइंड वकील के बीच हत्या के बाद बीमा की रकम आपस में बांटने की योजना बनाई गई थी। घटना के करीब एक सप्ताह बाद मृतक के चाचा नवनीत शर्मा द्वारा थाना कुन्दरकी में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद मृतक के पिता बाबूराम शर्मा सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आगे की जांच में पुलिस ने ज...