देवघर, जनवरी 1 -- सारठ, प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के गंडा गांव में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने फेरी कर बर्तन बेचने वाले व सीएसपी संचालक के साथ मारपीट कर घायल करने की शिकायत की है। इस बाबत मधुपुर निवासी फेरी कर बर्तन बेचने वाले 45 वर्षीय बबलू साह ने कहा कि वह बर्तन बिक्री कर वापस आ रहे थे उसी दौरान शराब के नशे में धुत्त परसबोनी टोला सारठ निवासी ने अनावश्यक रूप से गाली-ग्लौज करते हुए रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया व पैकेट में रखा 6800 रुपए की छिनतई करने का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र के गंडा निवासी सीएसपी संचालक मुकेश कुमार पंडित ने बताया कि सीएसपी बंद कर घर जा रहा था, उसी दौरान अचानक आरोपी ने सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सारठ सीएचसी पहुंचाया जहां दोनों का प्र...