देहरादून, जनवरी 7 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुच्छुपानी चौक स्थित हिल माउंट स्कूल परिसर में बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के 319.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने नाईवाला क्षेत्र में 500 मीटर सड़क निर्माण, पातलेश्वर पुलिया व सड़क मार्ग, गुच्छुपानी चौक पर पिकेट व सीसीटीवी, नयागांव गढ़वाली कॉलोनी में सड़क, 16 बीघा क्षेत्र में विद्युत समस्या समाधान तथा नया गांव अनारवाला में पुश्ता निर्माण की मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, विष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.