सहारनपुर, जनवरी 7 -- भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल सौगात लेकर आ रहा है। रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इस पहल से काउंटर पर लंबी-लंबी कतारों से राहत मिलेगी और टिकटिंग तेज, आसान व किफायती बनेगी। रेलवे का लक्ष्य डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देकर नकद लेन-देन कम करना है, ताकि यात्रियों को सुगम व सस्ती यात्रा का लाभ मिले। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों पर सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां वाणिज्य निरीक्षक तैनात रहेंगे, जो यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने से लेकर टिकट बुकिंग तक पूरी मार्गदर्शन देंगे। यह कदम रेलवे की डिजिटल इंडिया पहल को मजबूत करेगा और लाखों यात्रियों को आकर्षित करने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...