अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- अल्मोड़ा। क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों और चट्टानों के नामकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जनसामान्य, शिक्षाविदों, इतिहासकारों और विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्तावित नाम उत्तराखंड के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, समाज सुधारकों, वैज्ञानिकों, कलाकारों, ऐतिहासिक घटनाओं और विशिष्ट भौगोलिक व सांस्कृतिक स्थलों से संबंधित हो सकते हैं। प्रत्येक प्रस्ताव के साथ संबंधित व्यक्ति, स्थान या घटना का लगभग 200 शब्दों में संक्षिप्त औचित्य और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...