आरा, दिसम्बर 17 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया के सभी प्रारंभिक विद्यालयों की प्रधानाध्यापकों का बुधवार को प्लस 2 उच्च विद्यालय बिहिया में गृहवार सर्वेक्षण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान बताया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में वर्ष छह से लेकर 14 वर्ष एवं 15 से 19 वर्ष के बच्चे जो विद्यालय के बाहर अनामांकित हैं, उनकी पहचान कर उनका सर्वेक्षण करना तथा उम्र सापेक्ष नामांकन विद्यालय में सुनिश्चित करना है। ऐसे बच्चों को विशेष रूप से चिह्नित किया जाए, जो किसी कारणवश शिक्षा पूरी नहीं कर सकते तो बच्चे पुन शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ा जा सके। सर्वेक्षण के दौरान सर्वेक्षण प्रपत्र में संकलित कर आंकड़ा पोर्टल पर प्रविष्टि की जाएगी। साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में एक हेल्प डेस...