गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन को लेकर प्रत्याशी जरूरत दस्तावेज एकत्रित कर रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुट रही है। नगर परिषद से होल्डिंग टैक्स, जलकर व वेस्ट यूजर शुल्क का लेना है बकाया नहीं का प्रमाण लेना पड़ रहा है। यही स्थिति मझिआंव और श्रीबंशीधर नगर पंचायत में भी है। वहां भी नामांकन करने वाले उम्मीदवार जरूरी कागजात बनाने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। प्रावधान के अनुसार बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के उम्मीदवारों की ओर से भरा गया पर्चा को रद्द किया जा सकता है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल करते समय जरूरी है कर भुगतान दस्तावेज दिया जाना। उधर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही वकीलों की मांग बढ़ गई है। वकीलों का नामा...