बस्ती, मई 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। अनाधिकृत रूप से राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रही टूरिस्ट बसों के धरपकड़ के लिए गुरुवार से अभियान शुरू किया गया। पहले दिन तीन वाहनों का ही चालान हो सका। अन्य वाहन संचालन अभियान को भांप गए और वाहन को इधर-उधर कर दिए। शासन ने 15 मई से 17 मई तक परिवहन विभाग और परिवहन निगम के संयुक्त में अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उसी क्रम में गुरुवार को आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला के निर्देशन में मंडल में अभियान शुरू हुआ। बस्ती में एआरटीओ पंकज सिंह और यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने अभियान के तहत जांच की। हाईवे पर चलाए गए अभियान में सिर्फ तीन वाहनों का चालान हुआ, जिसमें दो को बंद किया गया। एआरटीओ पंकज सिंह ने एक निजी वाहन को व्यवसायिक इस्तेमाल करते पकड़ा। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.