रुडकी, जनवरी 12 -- रुड़की। मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना रोड पर एचआरडीए ने सोमवार को अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि मुस्तकीम की ओर से लगभग 25-26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को टीम ने जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...