सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर। अनाधिकृत तौर से सड़कों पर दौड़ रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ मंगलवार को बड़ा धरपकड़ अभियान अभियान चलाया, जिसमें 31 ई-रिक्शा सीज की गई और 200 से ज्यादा ई-रिक्शाओं का चालान कर संचालकों से 5 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला। जांच में किसी के पास डीएल नहीं मिला तो किसी का बीमा नहीं था। कई का टैक्स ही जमा नहीं पाया गया तो कई ई-रिक्शा अपंजीकृत भी पकड़ी गई। मुख्यमंत्री आदेशों पर परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से हड़कंप मचा है। कई ई-रिक्शा चालक गली-मोहल्लों में रिक्शा खड़ा कर भागते नजर आए। शहर में अनाधिकृत ई-रिक्शा चालकों पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई शुरू की है। एक माह के अभियान के पहले ही दिन 200 से ज्यादा ई-रिक्शाओं का चालान किया, जिससे 5 लाख रुपये से अधिक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.