पटना, फरवरी 23 -- पटना के अरुणोदय दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रही अनाथ रिमझिम (बदला नाम) को माता-पिता का गोद मिल गया। सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की मौजूदगी में नोएडा के दंपती ने उसे गोद लिया। उसी दौरान गोद लेने से संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाओं को भी पूरा किया गया। रिमझिम के दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के दौरान सहायक निदेशक शैलेंद्र कुमार चौधरी, बाल संरक्षण पदाधिकारी लवलेश कुमार सिंह, जिला बार संरक्षण इकाई के परामर्शी रंधीर कुमार और अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की समन्वयक शाइस्ता अनवर मौजूद थीं। डीएम ने बताया कि पटना जिला में कुल पांच दत्तक ग्रहण संस्थान हैं। इनका संचालन बाल संरक्षण इकाई पटना द्वारा किया जाता है। प्रत्येक संस्थान में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों का आवासन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.