रामगढ़, फरवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए रविवार को इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने एक सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से एक अनाथ बालिका के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई और उसके नए जीवन की सुखद शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई। क्लब की सदस्यों ने मिलकर बालिका को नगद राशि के साथ-साथ कपड़े, साड़ियाँ, पर्स, आभूषण, ऊनी वस्त्र, बर्तन और गृहस्थी में उपयोग होने वाली अनेक आवश्यक वस्तुएँ स्नेहपूर्वक प्रदान कीं। इस सहयोग से विवाह की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहायता मिली और नवविवाहित जीवन की मजबूत नींव रखने में सहूलियत हुई। इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में क्लब सदस्यों ने बालिका को शुभाशीष देते हुए उसके उज्ज्वल और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों के वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.