कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अनाथ कन्या की शादी का भार सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उठाया। समाजवादी पीडीए की देखरेख में पूरा विवाह शानदार ढंग से संपन्न कराया गया। सपा नेता दीपू चौहान ने पत्नी के साथ कन्यादान किया। साथ ही बारात की आव-भगत और सम्मान किया। विदाई के समय सपा नेताओं के साथ ग्रामीणों की आंखें नम थी। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के नगला कायस्थान निवासी रोहिताश कठेरिया बाहर रहकर मजदूरी करता था। कई वर्ष पहले उसे गंभीर बीमारी ने घेर लिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। गत दो वर्ष पहले उसकी पत्नी मुन्नी देवी की भी इसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। पति-पत्नी की मौत के बाद उनके पांच बच्चे अनाथ हो गए थे। इनमें चार बेटियां और एक पुत्र कन्हैया है। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस परिवार की उस समय भी सपा नेताओं ने आर्थिक मदद क...