लखनऊ, अप्रैल 16 -- मोहनलालगंज। अनाथालय ने किशोर के गायब होने की गुमशुदगी एक माह बाद मोहनलालगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। मोहनलालगंज में डॉन बास्को आशालयम एक बालक गृह अनाथालय है। उसके अध्यक्ष विमल केरकेट्टा ने दर्ज मुकदमे में बताया कि सुल्तानपुर में रहने वाले 16 वर्षीय रोहित कुमार को 11 मार्च को राजकीय बाल गृह मोहान रोड से भेजा गया था। लेकिन 17 मार्च कर सुबह चकमा देकर परिसर से चला गया। जिसकी खोज बीन की लेकिन पता न चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.