सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- बैरगनिया। पीडीएस दुकान से राशन का उठाव कर पैदल घर लौट रहे ठेला चालक को अनियंत्रित ऑटो ने ठोकर मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस ने चालक व ऑटो को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बाजार समिति के समीपवर्ती नुनिया टोला निवासी लक्ष्मी महतो का पुत्र अशोक महतो बुधवार को अपने डीलर के यहां से राशन उठाकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान सीतामढ़ी की ओर से सामान लोड किया हुआ एक अनियंत्रित ऑटो अशोक को ठोकर मारकर बुरी तरह जख्मी करते हुए बिजली पोल से टकरा ऑटो पलट गई। घटना पर लोगों की भीड़ जुट गई और ऑटो चालक को पकड़ लिया। तबतक पुलिस पहुंचकर चालक, ऑटो को हिरासत में ले लिया। इधर जख्मी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल, फिर एसकेएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन मुजफ्फरपु...