औरैया, फरवरी 21 -- एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव एरवाटीकुर में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक ने अनाज में रखने वाली जहरीली दवा खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में सैफई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव एरवाटीकुर निवासी छुन्ना कटियार पुत्र खूबचन्द्र कटियार शुक्रवार को फेरी पर नहीं गया था। वह गांव-गांव जाकर श्रृंगार का सामान व बाल खरीदने-बेचने का काम करता था। दोपहर करीब तीन बजे उसने घर में रखी अनाज की दवा खा ली। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल सीएचसी ऐरवाकटरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया, जहां शाम करीब आठ बजे उसने अंतिम सांस ली। शनिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.