हापुड़, मार्च 16 -- धौलाना। तहसील क्षेत्र के गांव निधावली में शनिवार को राशन लेकर घर पहुंचे कार्ड धारक के अनाज में कांच के टुकड़े निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए। कार्ड धारक गांव निवासी अहमद अली, सलमा ने बताया कि शनिवार को राशन मिल रहा था। अनाज ले जाकर घर देखा तो कांच के टुकड़े पड़े मिले। इसके बाद करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने अनाज में कांच के टुकड़े निकलने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में काफी बार पत्थर, कांच के टुकड़े निकले हैं। कोटेदार से इस संबंध में पूर्व में शिकायत की गई थी। उसने दोबारा गलती नहीं होने की बात की थी। इसके बाद कार्ड धारकों ने एसडीएम अंकित वर्मा से मामले की शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.