बुलंदशहर, जनवरी 6 -- आढ़ती संघ ने भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्र मोहन से अनाज मंडी में दो टीन शेड बनवाए जाने की मांग की है। मंगलवार को अनाज मंडी पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्र मोहन से व्यापारियों ने किसानों और व्यापारियों की दिक्कत को देखते हुए दो टीन शेड बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री संजय चौधरी, आढ़ती संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण राज सिंह, मनोज मित्तल, राजू मित्तल, राजू शर्मा, अशोक प्रधान, सत्येंद्र गुप्ता, चुनमुन, अनिल ठेकेदार और राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...