सहारनपुर, सितम्बर 11 -- अनाज मंडी में मुनीम व पल्लेदारों की मिलीभगत से हुई किसान के धान चोरी की घटना से मंडी सचिव ने सबक लिया है। जिसके चलते व्यापारियों के सुझाव पर अनाज उतारने के प्लेटी स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। ज्ञातव्य हो पांच रोज पहले मुनीम व कुछ पल्लेदारों ने एक दुकान पर किसान की धान की ढेरी से पांच कुंतल धान चोरी कर बेच दिया था। जिसपर मंडी परिसर में हुई व्यापारियों की पंचायत ने पल्लेदारों व मुनीम का बहिष्कार कर मंडी से निष्कासित कर दिया था। इसी क्रम में अब व्यापारी नेताओं मोल्लहड़ मल गर्ग, कल्याण दत्त शर्मा, प्रदीप सैनी व शक्ति सिंह आदि ने मंडी सचिव कुलदीप सिंह से मिलकर मंडी समिति से प्लेटी स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की थी। कैमरे लगने पर किसानों की आवक कैमरें की नजर में रहेगी। किसानों सिताब सिंह, नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.