कौशाम्बी, जनवरी 28 -- नवीन मंडी ओसा में अपना अनाज बेचने आए किसान के साथ मंडी के व्यापारी ने दुव्यर्वहार किया। विरोध करने पर उसको बेरहमी से पीटा। इससे उसका कान का पर्दा फट गया। इस मामले में मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा के रकसौली निवासी रामसूरत पुत्र ननका रविदास ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह 11 दिसंबर वर्ष 2025 को नवीन मंडी ओसा में अपने वाहन से धान बेचने आया था। मंडी के व्यापारी कुलदीप गुप्ता पुत्र कालीचरन उर्फ बड़का के यहां वह धान उतार रहा था। 35 बोरी धान उतारा गया। कुलदीप 34 बोरी बता रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो कुलदीप ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर कुलदीप ने उसको बेरहमी से मारापीटा। इससे उसको चोटें आई। इस दौरान कई थप्पड़ भी मारे, इससे उसका कान का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.