कोडरमा, मई 23 -- सतगावां। अनाज नहीं मिलने पर गुरुवार को लाभुकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही आवेदन सौंप कर राशन डीलर बदलने का अनुरोध किया गया। झारखंड स्वयं मदद महिला मंडल जनवितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ 50 से अधिक कार्डधारी गोलबंद होकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे व पीडीएस दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्डधारियों ने बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाइक को आवेदन सौंप कर राशन डीलर बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से उन्हें राशन नहीं मिला है। डीलर इससे पूर्व भी इसी तरह से राशन का गबन करता रहा है। आरोप लगाया गया कि अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो की जगह 30 किलो राशन दिया जाता है। पिछले दो माह से किसी भी कार्डधारी को अनाज नहीं मिला है। ज्ञापन में वासुदेव राय, गीता देवी, मुन्नी देवी, गीता कुमारी, बबीता देवी, किरण देवी, मानती देवी, सोना देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.