देवरिया, फरवरी 2 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। घर में घुसकर छह बोरी धान व एक सायकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय पेश कर, जहां से जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के महुंई पांडेय गांव निवासी रामदयाल पांडेय के घर में घुसकर धान की छह बोरी व एक साइकिल चोरी कर लिया गया था। पीड़ित नेमामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग किया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। वहीं पुलिस ने रविवार को चोरी की केस दर्ज आरोपित सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर एक निवासी भगवान चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर चोरी के सामान को बरामदग कर ली। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर गिरफ्तार चोर को न्यायालय पेश कर, जहां से उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...