गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- ट्रांस हिंडन। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें एमएसपी को कानूनी दर्जा, देशभर में समान पेंशन, शिक्षा-चिकित्सा निशुल्क, किसानों का कर्ज माफी और अनाज की कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। अध्यक्ष चौधरी अमित कसाना ने इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की बात कही। इस दौरान अमित यादव, विकास बैसोया, सत्येंद्र गुर्जर, ओमकार बैसोया, दुर्वेश बैसोया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...