बदायूं, जून 5 -- कार्य करते समय किसी अनहोनी दुर्घटना से बचने के लिए अधिशासी अभियंता बिल्सी ने बुधवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बहुत ही सचेत होकर बिजली लाइनों पर काम करना चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। उन दुर्घटनाओं से बचने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा शासन के निर्देश पर कर्मचारियों को बकाया वसूली के भी निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने कहा कि अक्सर मानसून के समय बिजली कर्मचारी लाइनों पर काम करते समय लापरवाही हो जाने पर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जरूरी है कि हमें बेहद सावधानी पूर्वक काम करना चाहिए। इस मौके पर अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह के अलावा अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.