लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के कक्षा 7 के प्रतिभावान छात्र अनस खान ने एनटीपीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता ऊर्जा संरक्षण जागरूकता पेंटिंग विषय पर आधारित थी, जिसका आयोजन 14 नवम्बर को प्लूटो ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनस खान को प्रशस्ति पत्र और दो हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी और बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने अनस की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.