लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- लोक जन संघर्ष पार्टी के तत्वावधान में पंचायत स्तर पर विभिन्न जांच कार्यों की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह अब भूख हड़ताल में बदल गया है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से धरना जारी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर सुध तक नहीं ली। प्रशासन की लगातार अनदेखी से आक्रोशित होकर आंदोलनकारियों ने 26 जनवरी से सत्याग्रह को भूख हड़ताल में बदल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामनिवास शुक्ल भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगों की जानकारी पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी थी, इसके बावजूद कोई पहल नहीं की गई। धरना स्थल पर आनंद किशोर, सियाराम शुक्ल, कामता प्रसाद चौधरी, ओम शुक्ल, सज्जन कुमार शुक्ल, रचित, मोहित, नरेंद्र शुक्ल, विजय शुक्ल, अश्वनी कुमार और पंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.