अलीगढ़, फरवरी 3 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव राऊपुर पर बायोफ्यूल प्रोजेक्ट लगाए जाने को लेकर क्षेत्रीय किसानों में काफी रोष दिखाई दे रहा है। किसान शनिवार को प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठ गए थे। रविवार को काम को रुकवा दिया गया था, सोमवार को भी धरना जारी है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में किसान बायोफ्यूल प्रोजेक्ट को हटाए जाने को लेकर अनश्चितिकालीन धरने पर बैठे हैं। किसी अधिकारी के किसानों के धरने में न पहुंचने पर किसानों ने बायोफ्यूल प्रोजेक्ट की जमीन पर कार्य कर रही दो जेसीबी मशीनों को कार्य करने से रोक दिया गया था। उसके बावजूद भी कोई अधिकारी किसानों की समस्या सुनने के लिए धरने में नहीं पहुंचे है। कड़ाके की ठंड में किसानों का रात दिन का अनश्चितकालीन धरना जारी है। ज्ञात रहे कि किसान प्रोजेक...