हमीरपुर, जनवरी 9 -- मौदहा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के परसदवा डेरा में सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ ग्रामीणों का अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी अनवरत जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने आज अनशन समाप्त कराने को लेकर ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया, मगर ग्रामीणों ने पूर्व में ऐसे ही दिए गए आश्वासनों का हवाला देते हुए साफ कर दिया कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। जिसके चलते उच्चाधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। शुक्रवार को डीसी मनरेगा राघवेंद्र सिंह, एसडीएम करणवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, सिसोलर थाना प्रभारी बृजेश कुमार, एडीओ पंचायत अमर सिंह, एडीओ एसबी अनिल पाठक, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश व जेई सदानंद ने मौके पर पहुंचकर अनशनकारियों को जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करने की आरजू-मिन्नतें कीं, लेकिन आक्रोशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.