रुडकी, फरवरी 6 -- यूजीसी के विरोध में नारसन के शिव मंदिर दहियाकी में अनशन कर रहे महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी को गुरुवार देररात स्वास्थ्य बिगड़ने पर सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर विभिन्न जांचें कराई गई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है लेकिन उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा गया है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के समर्थन में महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी यूजीसी के विरोध पिछले तीन दिन से अनशन पर बैठे थे। उन्होंने अनशन के दौरान अन्न और जल का पूर्ण त्याग कर रखा था। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का भी उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा था। गुरुवार रात चिकित्सकों की टीम मंदिर परिसर पहुंची और महंत का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान उनकी हालत ठीक नहीं मिली, भोजन नहीं करने की वजह से वह बेहद कमजोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.