वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से मंगलवार को सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च 2025 का आयोजन हुआ। पाण्डेयपुर स्थित शाखा कार्यालय में हुई प्रतियोगिता में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें जीतने वाले विद्यार्थियों को रीजनल स्तर पर हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। जिसमें सात राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनविशा खान एवं दूसरे स्थान पर तनुजा यादव रहीं। एक्सटम्पोर में प्रथम स्थान पर स्तुति चौधरी एवं दूसरे स्थान पर अनिवेश उमराव रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने किया। जज सौरभ कुमार शर्मा एवं विजय कुमार शर्मा थे। इस दौरान श्रीप्रकाश पांडेय, कोषाध्यक्ष रंजीत पांडेय, वैभव मेहरोत्रा, नमन कपूर आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...