कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अनवरगंज-मंधना रेलवे ट्रैक बनाने के लिए 22,306 वर्ग मीटर जमीन के अधिग्रहण के लिए जारी 35 करोड़ 87 लाख 38 हजार रुपये से प्रदेश सरकार के नाम 200 रजिस्ट्रियां होंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया तीन से चार दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके बाद रेलवे ट्रैक के काम के लिए शिलान्यास का रास्ता साफ हो जाएगा। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने के बाद अनवरगंज से मंधना के बीच रेलवे क्रॉसिंग की वजह से जीटी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। कृषि विभाग की जमीन पर बनेगा अटल स्टेशन : एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने को हरी झंडी नवंबर-2024 में दी गई थी। डिजाइन के तहत दलहन के पास नया स्टेशन बनना है क्योंकि रावतपुर व कल्याणपुर स्टेशन खत्म होंगे। कृषि विभाग की जमीन अधिग्रहीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.