दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। सदर प्रखंड के गंगवाड़ा स्थित कबीर आश्रम में 62वां दो दिवसीय कबीर सन्त सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। कबीर आश्रम, गंगवारा के महंत डॉ. दिलीप कुमार दास की अध्यक्षता में 62वां कबीर सन्त सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। संचालन महंत राम प्रसाद साहेब कर रहे थे। गुरु वन्दना से संत सम्मेलन की शुरुआत की गयी। लक्ष्मी कुमारी व सरस्वती कुमारी ने गुरु वन्दना की। इस सन्त सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से संत, महंत, आचार्य आदि पहुंचे हैं। महंत डॉ. दिलीप कुमार दास ने कहा कि साधु-संतों की वाणी अनमोल होती है। इससे आत्मज्ञान मिलता है। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी होता है। मौके पर सीता कान्त मिश्र, देवकांत, महंत हजारी दास, उमिता साहेब, आरके दास, मन्टु दास, कामेश्वर दास, गुरु प्रसाद साहिब, विजय साहिब, कंचन साहिब, संजीव कुमार दास, दिलीप दास, रा...