मैनपुरी, दिसम्बर 22 -- क्रिसमस और नववर्ष पर लोगों को सुरक्षित और शुद्ध बेकरी उत्पाद मिलें इसको लेकर खाद्य विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर केक, प्रेस्टीज की डिमांड अधिक बढ़ जाती है। जिससे विक्रेता मिलावट कर मुनाफा में जुट जाते हैं। इसी के मद्देनजर खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को शहर में कई बेकरी का खाद्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया और नमूने लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी के निर्देशन में सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कस्बा करहल में घिरोर चौराहा स्थित विनोद कुमार की केक प्रेस्टीज उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया गया और रंगीन केक का एक नमूना संग्रहित किया। उत्पादन इकाई में सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। बरनाहल तिराहा करहल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.