फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। सेंट जेवियर्स में कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में शुक्रवार को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना तथा उनके विद्यालयीन जीवन की मधुर स्मृतियों को संजोना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नितीश कुमार एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने हवन पूजन के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कक्षा-12 के छात्र-छात्राएं विद्यालय का गौरव हैं और उन्हें विश्वास है कि वे भविष्य में विद्यालय व जनपद का नाम रोशन करेंगे। विदाई समारोह में कक्षा 11 के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.