मेरठ, जनवरी 29 -- ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 21 से 23 जनवरी तक आयोजित समर डाउन अंडर ट्रैक मीट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के पैरा एथलीटों ने कमाल कर दिया। अनमोल वशिष्ठ और प्रियांश ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। कंकरखेड़ा डाबका के रहने वाले अनमोल वशिष्ठ ने एफ-55 श्रेणी में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शॉटपुट में प्रतिभाग कर 9.18 मीटर की दूरी तय की और स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में 23.75 मीटर की दूरी तय की और दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। उनकी उपलब्धि पर कोच रोबिन और एडीपी एनजीओ के प्रदीप राज ने बधाई दी। इसके साथ ही मेरठ के मवाना में स्थित निडावली गांव के रहने वाले प्रियांश कुमार ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो दोनों में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शॉटपुट में 12.26 मीटर दूरी तय की और डि...