लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने लगाने के लिए परिवहन विभाग 21 जनवरी तक अब अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा। साथ ही एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे अनावश्यक खड़े होने वाले वाहनों पर भी एक्शन लेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह तक विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने में प्रयोग की जा रही स्कूली बसों, अनुबंधित बसों और अन्य छोटी वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा। उनके मानकों की जांच की जाएगी। जो स्कूली वाहन मानकों को पूरा करता नहीं पाया जाएगा या जिसकी फिटनेस व परमिट समाप्त पाई जाएगी ऐसे वाहनों का चालान करने के बाद सीज की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय संचालकों से अपील की गई है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.