एटा, फरवरी 5 -- एआरटीओ विभाग ने अलीगंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नियम विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों कार्रवाई की गई। एआरटीओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान अलीगंज क्षेत्र के नगला पड़ाव और कायमगंज रोड पर चलाया गया। जांच के दौरान चार लोडर, एक पानी का टैंकर और एक ट्रक अनफिट पाए गए। सभी वाहनों को सीज कर दिया। मलावन बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो अनफिट ट्रक और एक जेसीबी को सीज कर दिया। नियमों के उल्लंघन पर एक लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं एक दूध के टैंकर पर भी कार्रवाई की गई, लेकिन जुर्माना जमा कराने के बाद दूध खराब होने की स्थिति को देखते हुए उसे छोड़ दिया। सभी सीज किए गए वाहनों को अलीगंज कोतवाली में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...