पटना, फरवरी 21 -- बिहार की सड़कों पर अनफिट गाड़ियों का परिचालन रोकने को 27 जिलों में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) खोले जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए एजेंसियों से आवेदन मांगा है। विभाग की कोशिश है कि इस साल तक इन जिलों में एटीएस खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। अधिकारियों के अनुसार एटीएस में मशीनों के माध्यम से यह जांच की जाती है कि वाहन सड़क पर चलने के लिए सुरक्षित है या नहीं। इसमें ब्रेक, स्टीयरिंग, सस्पेंशन और लाइट जैसे 30 से अधिक महत्वपूर्ण सुरक्षा घटकों की जांच होती है। वाहन से निकलने वाले धुएं की भी जांच की जाती है कहीं वह पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है। अनफिट वाहनों को सड़कों से हटाना एटीएस का मुख्य काम है। बिहार में आठ एटीएस खुले। इसमें पटना में तीन, दरभंगा, भागलपुर, हाजीपुर, नालंदा और सासाराम में एक-एक कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.