सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- अनपरा,संवाददाता। एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर से एक बार फिर पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया है। बिजलीघर की बीते नौ नवम्बर को वार्षिक अनुरक्षण को लेकर बंद की गयी 600 मेगावाट की पहली इकाई को रविवार देर शाम फुल लोड पर उत्पादन शुरू हो गया है। इस इकाई को लगभग 34 दिन के अनुरक्षण के बाद रविवार अपरान्ह 17:28 पर सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया था। बिजलीघर की इतनी ही क्षमता की दूसरी इकाई जिसका पहले ही अनुरक्षण हो चुका है से भी पूर्ण क्षमता से उत्पादन जारी होने से 12 सौ मेगावाट के बिजलीघर से अब रोजाना औसतन लगभग 26 मिलियन यूनिट बिजली प्रदेश को मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे तीन दिन पूर्व ही उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की अनुरक्षण पर बंद पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई लगभग एक माह के अनुरक्षण के बाद चालू की जा चुकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.