सोनभद्र, जनवरी 7 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बिजलीघर की बीते चार जनवरी को बंद हुई 210 मेगावाट की दूसरी इकाई को सात जनवरी की सुबह 01:55 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। इसी के साथ अनपरा बिजलीघर से एक बार फिर सभी सातों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया है।इस बीच ओबरा बिजलीघर की200 मेगावाट क्षमता की 12 वीं इकाई से तकनीकी कारणों से बंद करना पड़ा है हालांकि बिजलीघर की बीते 26 नवम्बर से ओवरहालिंग पर बंद की गयी 200 मेगावाट की 13 वीं इकाई को मंगलवार छ: जनवरी को 11:55 पर 43 दिन बाद सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया जिससे काफी राहत मिली। इस बीच शीतलहरी से सूबे में बिजली की पीक डिमाण्ड बीते तीन माह के उच्चतम 23122 मेगावाट पार कर गयी। रोजाना औसत खपत भी अक्तूबर के बाद पहली बार 421 मिलियन यूनिट के पार पहुंचने से सिस्टम कंट्रोल को महंगी बिजली खरीद...