सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बिजलीघर की 500 मेगावाट क्षमता की सातवीं इकाई से उत्पादन शुरू हो गया है। इस इकाई को वार्षिक अनुरक्षण कार्य के लिए बीते 31अक्तूबर को बंद किया गया था। परियोजना प्रबन्धन के मुताबिक इकाई को लगभग 41 दिन बाद लाइट अप कर गुरुवार शाम 17:30 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर दिया गया। इसी के साथ अनपरा बिजलीघर की दूसरी इकाई को छोड़ शेष सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। तकनीकी कारणों से 9 दिसम्बर से बंद चल रही दूसरी इकाई से भी शनिवार तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जतायी गयी है। इस बीच ओबरा सी बिजलीघर की 8 दिसम्बर को बंद हुई 660 मेगावाट की दूसरी इकाई को भी शुक्रवार 12 दिसम्बर को सुबह 09:49 पर चालू कर लिया गया। इस बीच बिजली की मांग में शीतलहरी का असर दिखने लगा है। पीक डिमाण्ड माह के अध...