सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर से लगभग डेढ़ माह बाद एक बार फिर सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया है। बीते 9 दिसम्बर को तकनीकी कारणों से बंद हुई बिजलीघर की 210 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई को शुक्रवार देर रात्रि में लगभग 22:32 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। इससे पूर्व 31 अक्तूबर से अनुरक्षण पर बंद चल रही 500 मेगावाट की सातवीं इकाई भी चालू करली गयी थी। शीतलहरी के कारण बिजली की बढ़ रही मांग पूरा करने में इन इकाई से उत्पादन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलना तय है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक 15 नवम्बर से एलपीजीसीएल की भी अनुरक्षण को बंद 660 मेगावाट की इकाई को शनिवार को चालू कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...