बोकारो, जनवरी 2 -- बेरमो। शुक्रवार को अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में संस्कृति ज्ञान परीक्षा (प्रवेशिका, मध्यमा व उत्तमा) हेतु अभिभावकों का आगमन एवं परीक्षा का क्रियान्यवन किया गया। शुरूआत प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा के द्वारा वंदना सभा में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के पश्चात की गई। अपने आशीर्वचन में प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन एवं स्वागत के साथ उनका परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि आज संपूर्ण भारत में भारत की संस्कृति एवं धर्म की पहचान एवं रखरखाव हेतु लगभग 12 लाख अभिभावक यह परीक्षा देंगे, इसका आप सभी गवाह बनने जा रहे हैं। तत्पश्चात परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 से अधिक संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...