बोकारो, जनवरी 28 -- फुसरो। अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में कक्षा दशम के भैया बहनों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। शुरूआत प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह व सचिव अमित कुमार सिंह और दशम के भैया-बहनों के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संचालन आचार्य किशोर कुमार ने किया। सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिकता की भी शिक्षा देना है। आचार्य नवल किशोर सिंह व किशोर कुमार ने भी संबोधित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी भाग लिया। समापन शान्ति मंत्र के साथ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.