बागपत, फरवरी 22 -- खेकड़ा। कस्बे के शहीद भगतसिंह एकेडमी की धाविका अनन्या ने पानीपत में 400 मीटर में गोल्ड जीता। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दरअसल, बंदपुर गांव की अनन्या कस्बे की शहीद भगत सिंह एकेडमी की खिलाडी है। अनन्या ने हरियाणा के पानीपत के गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अंडर 16 वर्ग में 400 मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड जीता। वहीं एकेडमी के करण ने भी अंडर 12 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। खिलाडियों की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.