देहरादून, जनवरी 21 -- देहरादून। तायक्वांडो प्रतियोगिता में अनन्या कुमारी और खो-खो में अपर्णा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। इसी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया। ऐननडेल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है। एक उल्लेखनीय उपलब्धि में कक्षा 4 की अनन्या कुमारी ने जम्मू में चल रही तायक्वांडो प्रतियोगिता में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह कक्षा 7 की अपर्णा चौधरी ने खो-खो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.