सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- परिहार। अनधिकृत रूप से सरकारी राशि की निकासी करने के मामले में दो तत्कालीन एचएम, एक वर्तमान एचएम एवं एक सहायक शिक्षक की गर्दन फंस गई है। मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहार का है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तत्कालीन प्रधानाध्यापक अता करीम व उदयानंद शर्मा, तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार एवं एक सहायक शिक्षक को नामजद किया है। इन सभी पर अनधिकृत रूप से सरकारी राशि की निकासी करने का आरोप है। सरकारी राशि को रेवड़ी समझकर अनधिकृत रूप से निकासी करने एवं इसका दुरुपयोग वालों के लिए यह एक सख्त संदेश है। श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय ख्याति प्राप्त विद्यालयों में शामिल है। यहां छात्रों की संख्या भी खूब रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.